Join Us On WhatsApp

कांजीवरम साड़ी में संसद पहुंची निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, देखें क्या है खास.....

कांजीवरम साड़ी में संसद पहुंची निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, देखें क्या है खास.....

Union budget
कांजीवरम साड़ी में संसद पहुंची निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, देखें क्या है खास.....- फोटो : Darsh NEWS

नई दिल्ली: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार देश का आम बजट संसद में पेश कर रही हैं। कांजीवरम साड़ी में संसद पहुंची वित्त मंत्री ने 11 बजे से सदन के पटल पर बजट रखना शुरू किया। उन्होंने अपने बजट की माघी पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती की चर्चा के साथ शुरू की। इसके बाद उन्होंने सदन के पटल पर बजट पढना शुरू किया। उन्होंने 2026 के बजट में देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने SHE (Self Help Group) मार्ट्स का एलान किया जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं चलाएंगी। इसके जरिये महिलाएं अपनी आजीविका खुद ही शुरू करेंगी।

उन्होंने पूर्वी भारत के लिए राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव पेश किया। साथ ही चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच राज्यों की भी चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में एम्स के तर्ज पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाये जाने का भी प्रस्ताव रखा जिसके तहत मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी शामिल है।

यह भी पढ़ें       -      भारत पर्व में बिहार की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शकों ने सराहा

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत निधि के तहत 2000 करोड़ रूपये टॉप अप का प्रस्ताव पेश किया। 10 हजार करोड़ रूपये की लागत से MSME विकास निधि का प्रस्ताव पेश किया। घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तीन रासायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव दिया। अगले 5 वर्षों में राज्य में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू किये जायेंगे, कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम लाई जाएगी साथ ही सी प्लेन वीजीएफ़ स्कीम की भी शुरुआत की जाएगी। वित्त मंत्री ने उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर दो शहरों में निमहांस-2 की स्थापना का एलान किया है। इसके तहत रांची और तेजपुर का चुनाव किया गया है।

यह भी पढ़ें       -      पटना के तारामंडल से बैठ आकाशगंगा की सैर! नया जाइंट टेलिस्कोप बताएगा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp