पटना: बिहार में NDA सरकार और केंद्र की सरकार दोनों मिल कर लगातार कई योजनायें लागू कर रही हैं। अब केंद्र सरकार ने बिहार को एक और बड़ी सौगात दी है। इसके लिए केंद्र की सरकार ने 2135.85 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। इससे राज्य के करीब 30 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। इन स्कूलों के लिए निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - पटना में प्रेमी जोड़ों के हाथ से गुलाब ले कर थमाया हनुमान चालीसा, 'तोड़ देंगे कोना कोना...'
नए स्कूल मधुबनी, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अरवल, कैमूर, मधेपुरा, शेखपुरा, भोजपुर, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर और दरभंगा में खोले जायेंगे। इन स्कूलों के लिए ग्रामीण इलाकों में कम से कम 5 एकड़ जमीन अनिवार्य की गई है जबकि शहरों में ढाई से चार एकड़ जमीन पर्याप्त मानी जा रही है। यह जमीन केंदिर्य विद्यालय संगठन को मुफ्त में दी जाएगी। इन स्कूलों में भवन, क्लासरूम, खेल मैदान और दूसरी जरुरी सुविधाओं के निर्माण के लिए पैसा केंद्र सरकार देगी। जब तक स्थायी भवन नहीं बन जाते हैं तब तक अस्थायी तौर पर सरकारी भवनों में कक्षाएं चलाई जाएँगी।
इसके लिए सभी चिह्नित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं पूरी की जाएँ। इसके लिए पैसा केंद्र सरकार देगी। बता दें कि फ़िलहाल देश में 1288 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं जहां 14 लाख से अधिक छात्र पढाई कर रहे हैं। बिहार में अभी 16 केंद्रीय विद्यालय हैं और अब 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जायेंगे। सभी विद्यालयों में 1520 सीटें होंगी।
यह भी पढ़ें - दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह...