पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन एवं अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
यह भी पढ़ें - BJP-NDA का पुराना मॉडल आया सामने, पप्पू यादव की गिरफ्तारी भड़के राहुल-प्रियंका ने सोशल मीडिया पर...
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें - आपलोग ऐसे ही साथ दीजिये हम पार्टी को..., अभिनंदन समारोह में BJP पर जम कर बरसे तेजस्वी...