Join Us On WhatsApp

राजधानी पटना में चलाते हैं CNG वाहन, गैस के लिए अब नहीं लगना होगा लाइन में, पढ़िए...

सीएनजी चालकों को राहत: पटना में खुलेंगे 12 नये स्टेशन। अब सीएनजी के लिए घंटों इंतजार नहीं, पटना में खुलेंगे 12 नये स्टेशन। सीएनजी ड्राइवरों ने कहा सीएनजी स्टेशन की संख्या बढ़ने से बड़ी परेशानियों से मिलेगा निजात। राजधानी में सीएनजी गाड़ियों की संख्या...

cng station
राजधानी पटना में चलाते हैं CNG वाहन, गैस के लिए अब नहीं लगना होगा लाइन में, पढ़िए...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी में सीएनजी गैस से चलाने वाले वाहन मालिकों के बड़ी सुविधा बहाल की जानी है। जिससे वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए स्टेशन पर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। पटना में छह महीने में 12 नये सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जायेगा। जिससे सीएनजी गैस से चलने वाले चारपहिया, दोपहिया व तीनपहिया वाहनों को ईंधन भरवाने में घंटों लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। गेल इंडिया के महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ते सीएनजी वाहनों की संख्या को देखते हुए गेल की तरफ से लगातार विस्तार का काम किया जा रहा है। ताकि सीएनजी उपभोक्ताओं को अपने-अपने वाहनों में ईंधन लेने में हर तरीके से सहूलियत मिल सकें। 

यह भी पढ़ें      -      सीएम के पहुँचने से पहले हेलिपैड पर पहुंचा सांढ, बेगूसराय में सुरक्षा में दिखी भारी चूक...

राजधानी में 38 सीएनजी स्टेशन मौजूद ,12 और बढ़ेंगे 

महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने कहा कि फिलहाल राजधानी में सीएनजी स्टेशन की संख्या 38 है। लेकिन राजधानी में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उपभोक्ताओं को ईंधन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। जिसके कारण गेल इंडिया ने राजधानी में अपने सीएनजी स्टेशन नेटवर्क को और मजबूती देने की योजना बना रही है। जिसके तहत छह महीने से 1 साल के अंदर स्टेशन की संख्या बढ़कर 50 हो जायेगी। 

बिहटा में 4 व फतुहा में 3 समेत अन्य जगहों पर खुलेंगे स्टेशन 

महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि राजधानी के बिहटा इलाके में 4 नये सीएनजी स्टेशन खुलेंगे साथ ही फतुहा में 3 व अन्य जगहों पर भी सीएनजी स्टेशन खोले जायेंगे। बता दें कि राजधानी में वर्तमान में सीएनजी गाड़ियों की संख्या 40 हजार के करीब है। 

यह भी पढ़ें      -      बिहार को मिला नया राज्यपाल: सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, बने 43वें गवर्नर


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp