Join Us On WhatsApp

अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रहे 25 नए...

बियाडा का बड़ा तोहफा: 25 कारखानों को 12.5 एकड़ जमीन, 1194 नौकरियां। बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 25 कारखाने, 1194 जॉब्स: बियाडा आवंटन। अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रही 25 कारखाने। प्रदेश में आर्थिक व रोजगार सृजन की...

hajaro ki sankhya me rojgar
अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रहे 25 नए...- फोटो : Darsh News

प्रदेश में आर्थिक व रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से बढ़ रहे कदम। बियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला

पटना: प्रदेश को इंडस्ट्रियल हब बनाने के उद्देश्य से काम कर रही नीतीश सरकार ने आर्थिक मजबूती व रोजगार सृजन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एथॉरिटी ने योग्य आवेदकों को इंडस्ट्रियल प्लॉट और शेड की समीक्षा कर जमीन आवंटन करने का काम किया है। अधिकारियों ने बताया कि बियाडा ने 25 कारखानों के लिए 12.5 एकड़ जमीन व प्लग एंड प्ले शेड आवंटित कर बिहार को मज़बूत और विविध इंडस्ट्रियल हब बनने की दिशा को नयी ऊर्जा देने का काम किया है। इन 25 यूनिट के जरिये बिहारवासियों को 1194 रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। 

168.52 करोड़ का निवेश 

जानकारी के लिए बता दें कि इन 25 इंडस्ट्रियल यूनिट्स को अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में ज़मीन और प्लग एंड प्ले शेड आवंटित होने से 168.52 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इससे राज्य में औद्योगिक गतिविधि, रोज़गार सृजन और आर्थिक विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। बियाडा द्वारा जमीन आवंटन के निर्णय के बाद बिहार में बायोमास, मल्टीग्रेन समेत अलग-अलग तरह के कारखानों का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प बिहार बनेगा देश का नया इंडस्ट्रियल हब अब साकार होता दिख रहा है। राज्य में औद्योगिक क्रांति से अब अपने घर में ही रोजगार व नौकरी सृजन करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें     -    शिक्षा विभाग का डाटा हो रहा लीक? दर्जनों शिक्षकों को आया कॉल और कहा 'आप...'

बैठक में लिया गया फैसला

मंगलवार को उद्योग व रोजगार के क्षेत्र में गति को बढ़ावा देने के लिए बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एथॉरिटी की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव सह बियाडा के एमडी कुंदन कुमार ने की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प ‘बिहार बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब’ का सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस संकल्प से बिहारवासियों को अपने ही प्रदेश में रोजगार के नये अवसर मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें     -    एकलव्य केंद्रों से लेकर खेल मैदानों तक: निरीक्षण, MIS अपडेट और खेल गतिविधियों को तेज करने के निदेश


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp