Join Us On WhatsApp

दिन की शुरुआत राशिफल के साथ, जानिए क्या कहते हैं सितारे

आज (21 जनवरी )का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल कहीं नई संभावनाएं तो कहीं सतर्क रहने का संदेश दे रही है, जानिए दिनभर का हाल, करियर, व्यवसाय, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी।

janiye apna dainik rashifal
दिन की शुरुआत राशिफल के साथ, जानिए क्या कहते हैं सितारे- फोटो : Darsh News

मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। मित्रों और संबंधियों से मेल-मुलाकात होगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले परिवार की सलाह लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को आलस से बचना होगा। व्यवसाय में मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से लाभ मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूरी रहेगा। 

भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 3 रहेगा।


वृष राशि के जातकों के लिए आत्ममंथन का दिन है। भावुकता अधिक रहेगी, लेकिन दूसरों की मदद से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय विस्तार से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार और काम में संतुलन जरूरी होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 1 है।


मिथुन राशि वालों के लिए दिनचर्या में बदलाव लाभकारी रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और संपत्ति से जुड़े मामलों में गति आएगी। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य में नसों के दर्द की शिकायत हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग आसमानी और अंक 7 रहेगा।


कर्क राशि के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक काम निपटेंगे और दोस्तों के साथ समय बितेगा। भावनाओं में बहकर कोई राज साझा न करें। व्यवसाय में निवेश फिलहाल टालें। जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग हरा और अंक 4 है।


सिंह राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यवसाय में पार्टनरशिप को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में घुटनों के दर्द की आशंका है। 

भाग्यशाली रंग सफेद और अंक 5 रहेगा।


तुला राशि के जातकों में कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी। सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। बाहर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ देगी। थकान महसूस हो सकती है। 

 भाग्यशाली रंग लाल और अंक 9 रहेगा।


कन्या राशि के लिए मित्रों का सहयोग लाभ देगा। रुके कार्य पूरे होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों से सुकून मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में पेपरवर्क सावधानी से करें। एलर्जी से संबंधित समस्या हो सकती है। 

 भाग्यशाली रंग गुलाबी और अंक 6 है।


वृश्चिक राशि वालों को परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। विदेश जाने के प्रयास तेज करें। तनाव के कारण बड़े फैसले टालना बेहतर होगा। व्यवसाय में पेमेंट कलेक्शन पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में संक्रमण का खतरा है। 

भाग्यशाली रंग सफेद और अंक 3 है।


धनु राशि के लिए दिन संघर्ष के बाद सफलता देने वाला है। गलत सलाह से बचें। व्यवसाय में मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नियमित दिनचर्या जरूरी है।

 भाग्यशाली रंग क्रीम और अंक 1 रहेगा।


मकर राशि के लिए दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। काम समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय में पुराने बदलावों का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन लाभकारी रहेगा। 

भाग्यशाली रंग सफेद और अंक 7 है।


कुंभ राशि वालों को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना होगा। घर से जुड़े बदलाव पर चर्चा होगी। व्यवसाय में वरिष्ठों की सलाह जरूरी है। सर्दी-खांसी से परेशानी हो सकती है।

 भाग्यशाली रंग क्रीम और अंक 6 रहेगा।


मीन राशि के जातकों के लिए घर के बदलाव और करियर से जुड़ी अच्छी खबर के योग हैं। अहंकार से बचें। व्यवसाय में कर्मचारियों की लापरवाही नुकसान दे सकती है। गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग बादामी और अंक 2 है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp