Join Us On WhatsApp

छात्रवृति योजनाओं का छात्र कैसे उठायें आसानी से लाभ, NMMSS के विशेषज्ञ बतायेंगे संवाद में...

छात्रवृति योजनाओं का छात्र कैसे उठायें आसानी से लाभ, NMMSS के विशेषज्ञ बतायेंगे संवाद में...

nmmss live
छात्रवृति योजनाओं का छात्र कैसे उठायें आसानी से लाभ, NMMSS के विशेषज्ञ बतायेंगे संवाद में...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: टीचर्स आफ बिहार के फेसबुक पेज पर शुक्रवार की शाम NMMSS (नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण लाइव संवाद सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय आय सह छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सामान्य समस्याओं का समाधान तथा प्रभावी तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप में SCERT की विभागाध्यक्ष एवं NMMSS की नोडल विभा रानी NMMSS की संरचना, दिशा निर्देशन एवं आधिकारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगीं। 

इसके साथ ही SCERT के पूर्व दूरस्थ शिक्षा निदेशक सैयद अब्दुल मोइन परीक्षा की प्रकृति शैक्षणिक दृष्टिकोण एवं दीर्घकालिक लाभ पर प्रकाश डालेंगे। गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार जिले स्तर पर क्रियान्वयन विद्यालयों की भूमिका एवं विद्यार्थियों की सहभागिता पर चर्चा करेंगे । जबकि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज बोस जमीनी स्तर पर फॉर्म भरने एवं विद्यालय समन्वय से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। संवाद के दौरान राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना के विषय विशेषज्ञ शैलेंद्र शंकर छात्रवृत्ति योजना में अत्यधिक छात्र-छात्राओं की हिस्सेदारी के लिए मॉडल पेपर अध्ययन सामग्री एवं सफलता की रणनीति पर विशेष टिप्स प्रदान करेंगे। 

यह भी पढ़ें   -  देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे तिलकामांझी जिसने समाज की लड़ाई लड़ी, भागलपुर में डॉ इशान सिन्हा ने...

यह संवाद केवल जानकारी नहीं बल्कि छात्रवृत्ति तक पहुंचाने का सशक्त मार्ग है। कार्यक्रम को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित एवं तीन राज्यों में NMMSS की कमान संभाल चुके शिक्षक संतोष खरे और उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर बिहटा पटना पीजीटी इतिहास की शिक्षिका दीपाली संयुक्त रूप से मॉडरेट करेंगी। टीओबी अपने राज्य के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों के छात्रों जो जरूरतमंद है के लिए NMMSS की तैयारी हेतु ऑनलाइन कक्षाएं, मॉडल पेपर, और अध्ययन सामग्रीसे अपने योग्य एवं विशेषता के शिक्षकों के साथ संपूर्ण मार्गदर्शन हेतु ततपर है। बिहार के कुल 5433 वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी निश्चित है।

सबसे बड़ी बात की टीचर्स आफ बिहार ने NMMSS सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारी हेतु एक समर्पित एग्जामिनेशन सेल का निर्माण किया है जो कि कंटेंट डेवलपिंग, क्विज मेकिंग, मॉडल पेपर निर्माण, स्ट्रेटजी डेवलपिंग ,समेत विभिन्न रूप में शैक्षणिक सहयोग करेगी  इसके विशेषज्ञ और अनुभवी शिक्षक इस एग्जामिनेशन सेल के जरिए छात्र-छात्राओं को एक सशक्त परिणामोन्मुखी और आदर्श मंच प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।  इसका सीधा प्रसारण टीचर्स आफ बिहार के फेसबुक पेज पर किया जाएगा जिसक लिंक https://www.facebook.com/teachersofbihar यह जानकारी टीचर्स आफ बिहार के मीडिया सेल से हुई है।

यह भी पढ़ें   -  बिहार के खेत से उठ रही मसालों की खुशबू, किसान अब कम लागत में कमा रहे बेहतर मुनाफा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp