Join Us On WhatsApp

PUSU चुनाव की प्रक्रिया के साथ ही शुरू हो गई भिड़ंत, पुलिस ने हॉस्टल से 8 छात्रों को...

राजधानी के पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके साथ ही अब छात्रों के बीच हिंसक झड़प भी शुरू हो गई है. बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और छापेमारी की...

patna univeristy mehinsak jhadap
PUSU चुनाव की प्रक्रिया के साथ ही शुरू हो गई भिड़ंत, पुलिस ने हॉस्टल से 8 छात्रों को...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बुधवार की रात विश्वविद्यालय परिसर में बर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मध्य भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीरबहोर समेत कई थाना की पुलिस छापेमारी में पहुंची। इस दौरान विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिंटो हॉस्टल से 8 छात्रों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने भारी पुलिस बल की तैनाती की है और माहौल में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिंटो हॉस्टल से साजिश रची जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी और एक एक कमरों की तलाशी काफी बारीकी से ली। इस दौरान 8 छात्रों को हिरासत में लिया गया जिसमें से एक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बाहरी तत्वों और आपराधिक छवि वाले छात्रों की मौजूदगी से चुनाव प्रभावित हो सकती है। हिरासत में लिए गए सभी छात्रों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा केस - CBI के सीन रीक्रिएशन के बाद बड़ा खुलासा, क्या कहानी में है कोई अंदरूनी ट्विस्ट?

विश्वविद्यालय में हंगामे के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। कैंपस के मुख्य द्वारों और छात्रावासों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा किया जायेगा ताकि छात्र बिना किसी डर के मतदान कर सकें। फ़िलहाल पुलिस वैसे संगठनों पर भी नजर रख रही है जो सोशल मीडिया के जरिये तनाव फ़ैलाने की कोशिश में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें     -      बुलडोजर गिरे गरीबों पर, माफिया घूमे बेखौफ, सदन में गूंजा शराब का मुद्दा, सरकार पर उठे नए सवाल, क्या सिस्टम हो गया फेल?


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp