darsh news

सुबह-सुबह पटना में हाई अलर्ट: ट्रक से मिली 131 कार्टून शराब, दो गिरफ्तार

131 cartons of liquor recovered from truck, two arrested

पटना जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रानीतालाब थाना पुलिस ने शनिवार सुबह एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रानीतालाब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहटा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और संदिग्ध ट्रक की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: ट्रेन से परीक्षा देने दो छात्र पहुंचे थे गया जी, सड़क पर ट्रैक्टर ने रौंदा...

पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा करते हुए पतुत बाजार के पास गोवर्धन मंदिर के समीप उसे रोक लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब से भरे कुल 131 कार्टून बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान छपरा जिले के डोरीगंज निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जबकि खलासी रंजन कुमार बताया जा रहा है। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना के एक और हॉस्टल में बड़ा कांड, कमरे में बेड पर कंबल से लिपटा...

पालीगंज एसडीपीओ-2 पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद शराब की कुल संख्या 131 कार्टून है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीकों से अवैध कारोबार करने की कोशिश करते हैं। हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई से ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाने की कोशिश जारी है।


Scan and join

darsh news whats app qr