darsh news

दो ट्रैक के बीच रील बना रहे थे दो दोस्त, तभी आ गई दो ट्रेन और फिर...

2 freinds met with accident

पश्चिम चंपारण: इन दिनों युवाओं में रील का शौक सर चढ़ कर बोल रहा है। रील के शौक के चक्कर में अक्सर युवा अपनी जान से भी खेल जाते हैं। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण में दो युवकों की जान चली गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया वहीं जीआरपी समेत स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना शुक्रवार की सुबह की है जहां एक पल की चूक की वजह से अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ ए से दो युवकों की मौत हो गई।

घटना पश्चिम चंपारण के गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन बीच की है जहां रेलवे लाइन पर रील बनाने के चक्कर में दो युवक अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे पटरी पर रील बना रहे थे इसी दौरान दोनों ट्रैक पर ट्रेन आ गईं। एक तरफ से अमृत भारत ट्रेन आ रही थी जबकि दूसरे ट्रैक पर वंदे भारत (फौजी ट्रेन)। युवक दोनों ट्रैक पर ट्रेन देखकर घबरा गए और अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक का शव क्षत विक्षत हो गया। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ का फायदा उठा कर परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव लेकर चले गए।

घटना की सूचना पर जीआरपी की टीम मामले की छानबीन जुट गई। वहीं साथ दो युवकों की मौत के कारण पूरे इलाके में मातम छा गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिवार सदमे में हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। बता दें कि रील के चक्कर में पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। पहले भी कई लोग रील बनाने के दौरान ट्रेन, सड़क हादसे के साथ ही डूब कर जान गंवा चुके हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr