darsh news

महाशिवरात्रि से पहले मंदिर में उभरा श्रद्धा का दृश्य, 208 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा!

208 women took out a grand Kalash Yatra

कटिहार के भेड़िया रहिका (वार्ड संख्या–2) स्थित कैलाशपुरी मोहल्ला में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। बाबा श्री नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 15 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूरे मोहल्ले में तैयारियों का काम जोरों पर है। शुक्रवार को 208 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति-भाव से भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करती हुई कैलाशपुरी मोहल्ला से यात्रा शुरू कर महानंदा कॉलोनी होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुँची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: रक्सौल स्टेशन की खामोशी में छिपा डरावना राज, कोच में मिला लटका युवक का शव

कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने विशेष सतर्कता बरती। महिलाएं विधि-विधान से जल भरकर कलश को मंदिर परिसर में स्थापित कर भक्ति की परंपरा निभाई। मंदिर समिति ने बताया कि 15 फरवरी को बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और संध्या में भव्य बारात निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस बारात में शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दानापुर में छात्रा की हुई हत्या या उसने की आत्महत्या? SSP ने कहा 'अभी तो...'

16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद वितरण का आयोजन भी रखा गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्राण-प्रतिष्ठा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा। सभी भक्त उत्साह के साथ 15 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr