darsh news

6 दर्जन महिला पुलिसकर्मी एक साथ पड़ गई बीमार, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती...

6 dozen female police officers fell ill simultaneously

रोहतास: बड़ी खबर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से है जहां एक साथ 70 से 80 महिला पुलिसकर्मी बीमार पड़ गई। सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सबका इलाज जारी है। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामले में अबत करते हुए महिला पुलिस बटालियन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी महिला ट्रेनी पुलिसकर्मी मेस में दोपहर का खाना खाने के बाद अपने बैरक में लौट आई थी। कुछ समय बाद ही वे लोग अस्वस्थ महसूस करने लगे। सब को पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी। मामले की जानकारी के तुरंत बाद एंबुलेंस मंगा कर सभी को सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम उनकी इलाज में जुट गई। 

यह भी पढ़ें   -    गया जी में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, जंगल से बरामद किया...

मामले की जानकारी मिलने के बाद रोहतास के एसपी रोशन कुमार और महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया और डॉक्टरों से भी पूरी जानकारी ली। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ मनिराज रंजन ने बताया कि सभी महिला पुलिसकर्मी चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पुलिसकर्मियों को पेट में दर्द और दस्त की शिकायत थी। संभव है कि फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। जांच के लिए भोजन का सैंपल लिया गया है।

यह भी पढ़ें   -    राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग जगहों से हथियारों के जखीरा समेत 45 लाख...


Scan and join

darsh news whats app qr