darsh news

पटना थानेदार विवाद: 8 साल का झांसा, गर्लफ्रेंड ने FIR दर्ज कराई, अब सामने आया थानेदार की छुपी दूसरी शादी का सच

8 years of deception, girlfriend files FIR

पटना: शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक युवती ने अपने लंबे समय के साथी और वर्तमान में सीतामढ़ी में तैनात थानेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि थानेदार ने उसे 8 साल तक शादी का झांसा दिया और लिव-इन रिलेशन में रखा, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

पीड़िता को 7 मार्च को पता चला कि थानेदार की दूसरी लड़की के साथ शादी तय हो चुकी है और तिलक भी हो चुका है। इसके बाद पीड़िता ने थानेदार से उसकी शादी रोकने की गुहार लगाई। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी लंबाई लगभग 1 मिनट 49 सेकंड है। ऑडियो में युवती थानेदार से पूछती हैं कि उसने अपनी मां से उनकी बात क्यों नहीं कराई और क्यों शादी छुपाकर कर रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार में मौसम का मिजाज बदला: हल्के बादल, धुंध और बारिश की चेतावनी

ऑडियो में युवती कहती हैं, “मैंने तुम्हें अपना 8 साल दिया है। अब मुझे कोई मोह माया नहीं है। अगर तुम मेरे साथ शादी नहीं करोगे, तो मैं सुसाइड कर लूंगी।” इसके जवाब में थानेदार कहते हैं कि “यह सब छिपाने वाली बात नहीं है।” पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह थानेदार की दूसरी शादी रोकने के लिए न्याय की उम्मीद कर रही है। फिलहाल शास्त्री नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और थानेदार से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए क्या- क्या अवसर और चुनौती लाएगा, जरूर पढ़ें

वहीं सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया है। लोग इसे गंभीर बताते हुए कानून व्यवस्था और अधिकारियों के नैतिक कर्तव्यों पर सवाल उठा रहे हैं। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें पुलिस अधिकारी ही शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करती है।


Scan and join

darsh news whats app qr