darsh news

दानापुर के एक कोचिंग में 12 वर्षीय छात्रा की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

A 12-year-old girl student died after falling from the roof

दानापुर: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान की छत से 12वीं कक्षा की छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, सीएम नीतीश के आग्रह को CBI ने....

मृतका के परिजन घटना को हत्या करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि दो लड़कों ने उनकी बहन को कोचिंग के तीसरे तल्ले पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। परिजन दावा कर रहे हैं कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और गिरते ही दोनों युवक नीचे दौड़ते हुए आए। परिवार के आरोपों के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने कोचिंग संस्थान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही कोचिंग के संचालक और मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: लगातार चौथी जीत के साथ बिहार महिला टीम का दबदबा, मिजोरम को 159 रनों से हराया

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना ने इलाके में भय और चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पूरी ताकत लगा रही है ताकि मृतका के परिजनों को न्याय मिल सके। इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करें।



Scan and join

darsh news whats app qr