darsh news

CCTV चोरी का राज सुनकर पुलिस भी हैरान—पत्नी पर नजर रखने के लिए रची थी साजिश

A conspiracy was hatched to keep an eye on the wife

बिहार के Banka जिले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर नजर रखने के लिए दूसरे के घर से सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया। हालांकि उसकी यह चाल ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकी और पुलिस ने उसे चोरी के कैमरे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मामला Amarpur Police Station क्षेत्र का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटी जानकीपुर गांव निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गोला चौक के पास से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा गया।

दरअसल, गोपालपुर निवासी मृत्युंजय शर्मा के घर से 10 मार्च को सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया था। कैमरा चोरी होने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में एक व्यक्ति कैमरा ठीक कराने पहुंचा। दुकानदार को कैमरे पर शक हुआ तो उसने उसकी तस्वीर खींचकर मृत्युंजय शर्मा को भेज दी।

यह भी पढ़ें: पटना में छापा और खुल गया राज ! मामूली कमाई वाला निकला करोड़ों के ड्रग्स का खिलाड़ी

फोटो देखते ही मृत्युंजय शर्मा ने पुष्टि की कि यह वही कैमरा है जो उनके घर से चोरी हुआ था। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत अमरपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कैमरे के साथ हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कैमरा चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती है। इसी वजह से उसने किसी के घर से सीसीटीवी कैमरा चुराकर अपने घर में लगाने की योजना बनाई थी, ताकि वह पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख सके।

यह भी पढ़ें: “छोटे कपड़े पहनकर आओ…” स्कूल में प्रिंसिपल पर टीचर का गंभीर आरोप...जाने पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से भी बाइक चोरी समेत अन्य मामलों में नामजद है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Scan and join

darsh news whats app qr