darsh news

थावे धाम में फिर सजने जा रहा भव्य मंच! 28-29 मार्च को होगा बड़ा आयोजन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध मां थावे दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले थावे महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष यह महोत्सव 28 और 29 मार्च को आयोजित किए जाने की योजना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। महोत्सव के सफल और भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बीच विधायक के घर में हो गया बड़ा कांड... पूरी खबर जरुर पढ़ें

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थावे महोत्सव का आयोजन हर हाल में शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली जाने से पहले नीतीश पूरी करेंगे बिहार में अपनी समृद्धि यात्रा, अगले चरण का कार्यक्रम हुआ जारी...

इसके साथ ही आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना बनाने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस वर्ष थावे महोत्सव पहले से अधिक भव्य रूप में आयोजित होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक यहां पहुंचकर मां थावे दुर्गा के दर्शन करेंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr