darsh news

RJD की महिला कार्यकर्ताओं का झुंड पहुंचा भाजपा कार्यालय के सामने, नारेबाजी के बीच UK मंत्री पति का फूंका पुतला...

A group of RJD women workers arrived in front of the BJP off

पटना: बीते दिनों उत्तराखंड की महिला मंत्री के पति के द्वारा बिहार की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान का मामला बिहार में काफी तेजी से एक मुद्दा बन गया है। शनिवार को राजद ने इस मामले को तूल देते हुए भाजपा नेता का पुतला फूंका और मंत्री पति को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। राजद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से इनकम टैक्स चौराहा तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मार्च के समापन पर इनकम टैक्स चौराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया।

इस दौरान राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के मंत्री के पति के द्वारा बिहार की मां बहनों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई और आज तक उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम इस बात का विरोध करते हैं कि भाजपा के मंत्री के पति बिहार की महिलाओं के लिए इस तरह से अपमानजनक बातें करते हैं और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बीते दिनों एक सेक्स रैकेट का भी खुलासा हुआ था जिसमें भाजपा के नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें     -      विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार, इस मंदिर में होगा स्थापित, पूजा अर्चना के साथ...

राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के जिस नेता ने यह विवादित बयान दिया है उसके बारे में भी पता चला है कि रेखा आर्या उनकी पांचवीं पत्नी हैं। जिस पार्टी में महिलाओं का सम्मान न हो उस पार्टी में ऐसे ही नेता रहेंगे। भाजपा में गलत मानसिकता और आपराधिक चरित्र वाले लोगों की भरमार है और हमें यह पता है कि पार्टी आलाकमान उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेगी इसलिए हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि NDA की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देते हैं लेकिन वह बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। कहीं बेटियों के साथ रेप हो रहा है तो कहीं इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया जा रहा है तो इससे स्पष्ट होता है कि इनका बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा कितना कारगर है और क्या है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू का पुतला भी फूंका।

यह भी पढ़ें     -      KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर विवाद में BCCI ने मारी एंट्री, टीम को दिया बड़ा झटका और...

पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr