darsh news

कोच के गेट पर पड़ा था संदिग्ध बैग, खोलते ही जीआरपी रह गई दंग

A suspicious bag was found at the coach gate, leaving the GR

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी के प्रयास थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (Government Railway Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनशताब्दी एक्सप्रेस से शराब की खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में गेट के पास एक बैग लावारिस हालत में रखा हुआ दिखाई दिया। बैग संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया।

यह भी पढ़ें: फुलवारी शरीफ में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मां को बनाया निशाना

इसके बाद जीआरपी ने बैग को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान बैग के अंदर से कुल 17 बोतल शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 13 लीटर बताई जा रही है। बोतलों की जांच करने पर पता चला कि उन पर “ओनली फॉर सेल इन झारखंड” लिखा हुआ था, जिससे साफ है कि शराब झारखंड में बिक्री के लिए थी और इसे ट्रेन के जरिए बिहार लाने की कोशिश की जा रही थी। जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। तस्कर अक्सर ट्रेन का सहारा लेकर शराब की सप्लाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन फानन में...

उन्होंने बताया कि फिलहाल बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैग किसका था और शराब की यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी। जीआरपी का कहना है कि शराब तस्करी या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr