darsh news

तेजस्वी यादव के एक ट्वीट से बिहार में मचा हड़कंप, ट्वीट में तालिबान...

A tweet by Tejashwi Yadav created a stir in Bihar, Taliban i

Patna : बिहार में एक ट्वीट पूरे राज्यों को झकझोर कर रख दिया है। एक ऐसा ट्वीट जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इतना ही नहीं देखते-देखते लगातार रिट्वीट भी हो रही है। ये ट्वीट तालिबान शब्दो से जुड़ा है।

 खैर इस ट्वीट को पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। ये ट्वीट बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को ट्वीट के माध्यम से घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 


20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा और न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है, इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त और शासन अस्त-पस्त है। 

Scan and join

darsh news whats app qr