darsh news

एक महीने पहले हुई थी शादी ससुराल गए युवक की गोली मार हत्या, पुलिस ने पत्नी को....

A young man was shot dead at his in-laws' house.

खगड़िया: बड़ी खबर खगड़िया से है जहां ससुराल आये एक दामाद की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार जंली टोला की है जहां एक सप्ताह पहले ससुराल आये एक युवक की गुरुवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

मृतक की पहचान बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव का टोनिश यादव के रूप में की गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की मृतक के साथ दूसरी शादी थी। महिला का अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध था जिसकी वजह से उन्होंने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें    -       अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया पर उच्चस्तरीय संक्षिप्त प्रशिक्षण सत्र

मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब एक महीने पहले हुई थी। वह एक सप्ताह पहले अपने ससुराल गया था और आज वहां से वापस आने वाला था लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने पत्नी, सास ससुर समेत 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, सास ससुर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें    -       पत्नी से विवाद के बाद घर से बाहर निकला व्यक्ति 15 दिनों से नहीं लौटा घर, परिजन...


Scan and join

darsh news whats app qr