मेष
आज का दिन मध्यम रहेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा और आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिज़नेस में लाभ के संकेत हैं, विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। और परिवार में माता पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। लव लाइफ में धैर्य से काम लें।
वृषभ
आपके लिए आज मीठा बोलना सफलता की कुंजी है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन
नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपकी इनकम बढ़ सकती है और परिवार का साथ हर परिस्थिति में मिलेगा। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
कर्क
आत्मविश्वास में कमी रह सकती है और मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी बात को लेकर उदासी महसूस हो सकती है। हालाँकि शिक्षा और शोध कार्यों में सफलता के योग हैं।
सिंह
लव लाइफ में ख़ुशी के पल मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन पार्टनर का ध्यान रखना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है। दोस्तों में सहयोग से कारोबार में लाभ मिलेगा।
कन्या
प्रोफेशनल लाइफ में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन धैर्य की कमी नुकसान कर सकती है। संयम बनाये रखें।दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
तुला
कम्युनिकेशन आज सबसे बड़ी ताकत रहेगी। सोच समझ कर बोलें। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन भागदौड़ और खर्च बढ़ सकते है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक
मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। कारोबार में माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। काम के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है।
धनु
आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने के कई मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है। नौकरी में बदलाव संभव है और आय में वृद्धि के संकेत हैं।
मकर
आज का दिन काफ़ी अच्छा है। प्रॉपर्टी या स्टॉक मार्केट में निवेश के मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख भी मिल सकता है।
कुंभ
स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है और मन थोड़ा अशांत रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
मीन
अहंकार से दूर रहकर काम करें प्रोफेशनल लाइफ में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में बातचीत बढ़ाना जरूरी है।