darsh news

ऑल इंडिया 19वीं इंडिपेंडेंस कराटे चैंपियनशिप कप में नालंदा के खिलाड़ियों का दबदबा, 7 साल के दिव्यांशु को स्वर्ण तो मुस्कान ने जीता रजत...

All India 19th Independence Karate Championship Cup me Nalan

Nalanda : नालंदा के 07 वर्षीय दिव्यांशु राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता तो मुस्कान कुमारी ने देश की राजधानी नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया 19वीं इंडिपेंडेंस कराटे कप प्रतियोगिता में मुस्कान ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर नालंदा का नाम रोशन किया। वहीं 07 वर्षीय दिव्यांशु राज ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरावां की छात्रा मुस्कान कुमारी ने जूनियर 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इनके अलावा एस.बी. डैफोडिल पब्लिक स्कूल के दिव्यांश बसु, शीतल उच्च विद्यालय मघड़ा के विनय कुमार और यम्मी आनंद ने भी कांस्य पदक अपने नाम किए। एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक रेंसी राकेश राज, इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी की भूमिका में भी थे। उन्होंने बताया कि, यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हमारी एकेडमी से बिहार टीम में शामिल सभी 6 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि, ज़िले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा, बिहार कराटे एसोसिएशन के सचिव क्योशी पंकज कंबली, एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार समेत कई खेल प्रशासकों, प्रशिक्षकों और गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Ganga-ke-ufaan-se-Daanapur-diyaara-ke-7-panchayat-buri-tarah-prabhavit-aavagaman-ke-liye-prashasan-ne-shuru-kiya-free-steamer-586402

Scan and join

darsh news whats app qr