darsh news

चाय पीने बाजार गए बुजुर्ग का घर लौटा शव, परिवार में मचा कोहराम..

An old man who went to the market to drink tea died in a roa

Hajipur :- रोजाना की तरह बुजुर्ग आज भी चौक पर चाय पीने गए थे पर आज उनकी डेड बॉडी घर वापस आई है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वह तेज रफ्तार वाहन के शिकार हो गए.
यह हादसा वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर दरिया गांव के रहने वाले रामसेवक सिंह के साथ हुआ है.वे सुबह सुबह चाय पीने के लिए बाजार गए थे। वापस लौटते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे से  स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। 

स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक रामसेवक सिंह के भतीजा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चाचा  चौक पर चाय पीने गए हुए थे। जैसे ही वह चाय पी कर लौट रहे थे तभी वाहन ने कुचल दिया और घटनास्थल से भाग गया.
हाजीपुर से अभिषेक की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr