darsh news

तेजस्वी के विदेश से लौटते ही राम कृपाल यादव ने उनपर उठाये सवाल, उन्होंने कहा......

As soon as Tejaswi returned from abroad, Ram Kripal Yadav ra

पटना:  बिहार की राजनीति में  बयानबाज़ी तो होते ही रहती है। अब, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा को लेकर राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंनेकहा है,  कि चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव जनता के बीच रहने के बजाय विदेश घूमने चले गए। रामकृपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने हार की समीक्षा करने के बजाय विदेश यात्रा को प्राथमिकता दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें आराम ही करना था तो भारत में भी कई खूबसूरत जगहें हैं। उत्तराखंड, कश्मीर जैसे इलाके मौजूद हैं। उत्तराखंड को तो देवभूमि और स्वर्ग कहा जाता है, फिर वहां क्यों नहीं गए।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि विदेश में रहकर तेजस्वी यादव ने सुख-सुविधाओं का आनंद लिया और अब जब वापस लौटे हैं तो जनता के बीच घूमने निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाना अच्छी बात है, लेकिन अब जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। चुनाव परिणाम इसका सबूत हैं।

यह भी पढ़े: लगातार गायब हो रहीं थीं बाइक, अब सामने आया बड़ा गिरोह

रामकृपाल यादव ने आरजेडी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरजेडी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही है। पार्टी ने सामाजिक न्याय की राजनीति छोड़ दी है और अब वह सिर्फ पारिवारिक राजनीति तक सीमित रह गई है। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक न्याय की बात अब आरजेडी में कहीं दिखाई नहीं देती। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और विकास के मुद्दों पर वोट दे रही है। इसलिए आरजेडी को लगातार चुनावों में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: अचानक क्यों कांप उठा पूरा बिहार? 38 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट।


Scan and join

darsh news whats app qr