darsh news

नमाज पढ़कर निकले कारोबारी पर हमला! दरभंगा में वाव वाटर पार्क के मालिक को मारी गोली

Attack on businessman who came out after offering namaz

बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़े कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापथ मोहल्ले की है, जहां वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू को बदमाशों ने निशाना बनाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि अनवर कमाल मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के दौरान काफी खून बह जाने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना में चोरों का आतंक, कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी में 3 फ्लैटों के टूटे ताले

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अनवर कमाल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। SDPO राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से सबूत जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें: श्राद्ध भोज में चली गोली! बाढ़ में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

SDPO राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के कारण गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr