darsh news

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा में शहीद जवानों में चार बिहार रेजिमेंट के, एक भोजपुर के तो...

BIHAR regiment ke 4 jawan shahid

पटना: जम्मू कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी दुर्घटना में 10 जवान शहीद हो गए जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में बिहार रेजिमेंट के 4 जवान भी शहीद हो गए। चारों शहीद जवान में एक बिहार, एक पश्चिम बंगाल और दो झारखंड के रहने वाले थे। शहीद जवानों की पहचान पश्चिम बंगाल के झारग्राम निवासी सिपाही समीरन सिंह, भोजपुर के हवलदार राम कुंवर, झारखंड के रांची के रहने वाले अजय लाकड़ा और पुरुलिया के सिपाही प्रदुम्न लोहार के रूप में की गई।

बता दें कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक बुलेटप्रूफ गाड़ी अनियंत्रित हो कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 जवान शहीद हो गए जबकि 3 घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर और विशेष उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैनिकों का पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके जिलों में और वहां से उनके पैतृक गांव लाया जायेगा। गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ शहीद सैनिकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Scan and join

darsh news whats app qr