darsh news

BJP का 400 पार का नारा खत्म, बिहार में अब की बार 225 के पार... राहुल, प्रियंका, तेजस्वी और पप्पू पर जमकर बरसे...

BJP ka 400 paar ka naara khatm, Bihar mein ab ki baar 225 ke

Araria : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आम मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाने के लिए वोटर आधिकार यात्रा पर निकले हैं। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के समय इन लोगों के द्वारा संविधान और आरक्षण खत्म करने की बात कही गई थी। लेकिन, सिर्फ 4 सीट में ही पार्टी सिमट गई। सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार की जनता को मूर्ख समझती है। लेकिन, बिहार की जनता काफी होशियार है और इन्हें मुहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी पिकनिक मनाने के लिए निकले है। लेकिन, उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रियंका और राहुल जहां-जहां गए हैं वहां कभी सरकार नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि, ये भाई बहन जहां भी गए है वहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। उन्होंने कहा कि, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। बस ये लोग भ्रम फैलाने के लिए निकले है।



अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट 


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

Bihar Politics : राहुल गांधी की यात्रा पर शाहनवाज हुसैन का हमला, कहा- टिकट चाहने वालों की भीड़ है, असर नहीं पड़ेगा...https://darsh.news/news/Rahul-Gandhi-ki-yatra-par-Shahnawaz-Hussain-ka-hamla-kaha-Ticket-chaahne-walon-ki-bheed-hai-asar-nahi-padega-798360

Scan and join

darsh news whats app qr