darsh news

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की होगी छुट्टी, अब दूसरे नेता को मिलेगी प्रदेश नेतृत्व की कमान...

BJP state president Dilip Jaiswal will be removed

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत हुई और गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 26 मंत्रियों के साथ गांधी मैदान में शपथ भी ले लिया। नीतीश कैबिनेट में कई मंत्री ऐसे हैं जिन्हें इस बार रिपीट किया गया है तो कुछ नाम चौंकाने वाले भी हैं। इन्हीं नामों में एक नाम है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का, जिन्हें पिछली सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब एक बार फिर MLC दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद का शपथ लिया है।

दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पार्टी में एक नेता एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल या तो मंत्री बनेंगे या फिर भाजपा में पद पर रहेंगे। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी के नेतृत्व का कमान अब किसी अन्य नेता को दी जाएगी और वे बिहार सरकार में मंत्री बने रहेंगे। दिलीप जायसवाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के लिए उन्होने मंत्री पद से इस्तीफा भी दिया था। अब एक बार फिर मंत्री पद का शपथ लेने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि दिलीप जायसवाल की छुट्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की जाएगी।

यह भी पढ़ें      -     पार्टी नेतृत्व के खिलाफ भड़के कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, समझाने पहुंचे पप्पू यादव को खदेड़ा...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अगले कुछ सप्ताह में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है जो संगठन और सरकार को संतुलित कर सके। कहा जा रहा है कि पार्टी किसी ऐसे नेता को पार्टी के प्रदेश इकाई का कमान सौंपेंगी जो संगठन की मजबूती के साथ ही भविष्य की रणनीतियों को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सके।

यह भी पढ़ें      -     RJD ने NDA में परिवारवाद को लेकर किया हमला तो भड़के रामकृपाल यादव ने..., कहा दानापुर में अब...


Scan and join

darsh news whats app qr