darsh news

बिहार में BJP को मिली प्रचंड जीत तो पश्चिम बंगाल में बवाल, जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं पर हमला में कई घायल...

BJP wins landslide victory in Bihar, causing chaos in West B

कोलकाता: बिहार में NDA और BJP की प्रचंड जीत का चर्चा पूरे देश में है। देश भर में भाजपा कार्यकर्त्ता बिहार चुनाव में जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार की जीत का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बिहार में जीत का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे और लोहे के सरिये से हमला कर दिया जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर की है।

यह भी पढ़ें     -    लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ दिया पार्टी, परिवार से भी तोड़ा नाता, इन व्यक्तियों पर लगाये आरोप...

मामले में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर घायलों ने बताया कि हमलोग शांतिपूर्ण ढंग से बिहार में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे। आपस में हमलोग मिठाई बांट रहे थे और एक दूसरे को बधाई देते हुए बातचीत कर रहे थे तभी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा कार्यकर्ता पुष्पेंदु करीब 40-50 लोगों के साथ लाठी डंडे और लोहे के रॉड से लैस हो कर आया और अंधाधुंध मारने लगा। हमले में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई है जबकि कई के हाथ पैर टूट गए हैं। लोगों ने कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गहरी चोटें आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीँ सभी को अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -    RJD को बिहार की जनता ने आज नहीं बल्कि इस वक्त ही नकार दिया था, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA की जीत पर कही बड़ी बात....


Scan and join

darsh news whats app qr