darsh news

Bihar Crime : आनंद मोहन के बेटे MLA चेतन आनंद से डॉक्टर नराज, Patna AIIMS के डॉक्टरों ने हड़ताल कर OPD और इमर्जेंसी सेवाएं भी किया बंद

Bihar Crime: Anand Mohan ke bete Vidhayak Chetan Anand se do

Patna : राजधानी पटना से खबर है जहां Patna Aiims में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA)के द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान हुए  जुलाई 2025 को रात लगभग 11:00 बजे ट्रॉमा सेंटर परिसर में हुई हिंसात्मक घटना को लेकर गहरी पीड़ा और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। शिवहर के विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह, और उनके सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों पर अन्य मांगों को लेकर धरना पर बैठे है। शिवहर के विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह, और उनके सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल परिसर में जबरन प्रवेश किया। सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की और रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी। वहीं अस्पताल परिसर में हथियार भी लहराया। एक अस्पताल गार्ड को बंदूक के कुंदे से बेरहमी से मारा गया और हमारे डॉक्टरों को गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ा।


इस गंभीर घटना के बावजूद अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और प्रशासन की ओर से न ही कोई कानूनी न ही संस्थागत कार्रवाई की गई है। इस निष्क्रियता ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच भय और असहायता का माहौल बना दिया है।

हमारी मांगे निम्नलिखित हैं:

1. चेतन आनंद, डॉ. आयुषी सिंह और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए।

2. अस्पताल परिसर में पर्याप्त और स्थायी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए।

3. प्रशासन की ओर से इस घटना की लिखित निंदा और सार्वजनिक आश्वासन दिया जाए।

4. ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जाएं।


हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह निर्णय हमने अत्यंत सोच-समझकर लिया है। हम रोगी देखभाल के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम अपने जीवन और सम्मान को खतरे में डालकर काम नहीं कर सकते। यदि निर्धारित समयसीमा तक उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई, तो सेवा बाधा और इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी, जिन्होंने सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित नहीं किया।



दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr