darsh news

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक, 4-5 चरणों में विधानसभा प्रत्याशियों की होगी घोषणा... 40 आरक्षित सीटों पर...

Bihar Election 2025: Jan Suraj Party ki Rashtriya Karyakarin

Patna : जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में पटना में हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। समिति ने तय किया है कि, विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से 4-5 चरणों में की जाएगी। सबसे पहले पार्टी 40 आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द करेगी। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और राष्ट्रीय समिति ने तय किया कि, चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा।


इसके साथ ही पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद घोषणापत्र समिति में अन्य सदस्यों के नाम तय करेंगे।


इस बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष वाई बी गिरी, जनरल कृष्णा सिंह, आर सी पी सिंह,  पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी, विधान पार्षद अफाक अहमद, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य विनीता विजय, राकेश कुमार मिश्रा, बसंत कुमार चौधरी, चुनाव अभियान समिति संयोजक किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली, मुख्यालय संयोजक एन के मंडल, ललनजी, विनोद चौधरी, ए. के द्विवेदी, युवा अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु, जितेंद्र मिश्रा, आर एन सिंह समेत प्रदेश के अन्य शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे।

Scan and join

darsh news whats app qr