Bihar Politics : JDU को बड़ा झटका, कुशवाहा समाज के दिग्गज नेता Renu Kushwaha RJD में हुईं शामिल... कौन है रेणु कुशवाहा ?

Patna : बिहार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा आरजेडी में शामिल हो गईं हैं। रेणु को तेजस्वी यादव पार्टी की सदस्यता दिलाए हैं। बता दें कि, रेणु कुशवाहा BJP, JDU और LJP में खगड़िया की सांसद रह चुकी हैं। इस मौके पर आरजेडी के बड़े नेता भी मौजूद रहें।
कौन है रेणु कुशवाहा ?
रेणु कुशवाहा तीन बार विधायक और एक बार रह चुकी हैं सांसद
आपको बता दें कि, रेणु कुशवाहा तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। वह दो बार बिहार की मंत्री भी रह चुकी हैं। वहीं 1999 में JDU के टिकट पर रेणु ने RJD के सीनियर नेता आरके राणा की पत्नी को हराया था।