darsh news

बिहार में भ्रष्टाचार का दिखा नजारा, साइड स्लोप में 1KM तक मोटी दरारें... ठेकेदार जाएंगे जेल!..

Bihar mein bhrashtachar ka dikha nazara, side slope mein 1KM

Patna : बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के एक किलोमीटर के दायरे में कई स्थानों पर साइड स्लोप धंसने की तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि, साइड स्लोप में मोटी दरारें आ चुकी है। इस कारण सड़कों में भी दरार पड़ने की जानकारी मिली है। बख्तियारपुर के रानीसराय के पास फोरलेन के पुल का एक लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। साइड स्लोप में इतनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है कि एक बाइक ले जाने से भी स्लोप में दरारें पड़ जाती है। इसको लेकर उप मुखिया शशि भूषण कुमार ने कहा कि, साइड स्लोप धंस चुका है और सड़क में दरार आ चुकी है। यह पूरी तरह सीएनसी कंपनी के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। सीएनसी कंपनी ने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने चिंता जताई है कि, वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने क्षतिग्रस्त साइड स्लोप की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि, पहले भी इसकी सूचना कंपनी के कर्मियों को दी गई है।


इसको लकेर बीजेपी नेता ने कहा कि, इंजीनियर और ठेकेदार जेल जाएंगे। बख्तियारपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने कहा कि, सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि, इंजीनियर और ठेकेदार जेल जाएंगे और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr