होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का धमाका! हजारों मुर्गियां दफन, प्रशासन अलर्ट
पटना में बर्ड फ्लू का बढ़ता खतरा बढ़ गया है, पटना के पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित इलाके के 1 किलोमीटर दायरे को इंफेक्शन जोन घोषित किया गया है, जबकि 9 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस एरिया बनाया गया है। इस दौरान 4575 मुर्गियों को मारा गया, 9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया गया।
कंकड़बाग का जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री फार्म में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं, जिन्हें दफनाकर पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया। मुर्गी फार्म क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश पर रोक है और नगर निगम क्षेत्र में मुर्गों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बाद फंदे से मिली महिला की लाश, आत्महत्या या हत्या? सच क्या है?
पटना डीएम के आदेश पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं और शास्त्रीनगर व बाइपास थाना पुलिस निगरानी कर रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार के अनुसार डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और पोस्ट ऑपरेशन सर्विलांस शुरू है। डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि करीब दो महीने तक चरणबद्ध जांच होगी। स्टेट हेल्थ सोसाइटी की डॉ. रागनी मिश्रा के अनुसार मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: PUSU चुनाव 2026: 41 उम्मीदवार मैदान में, सुबह वोटिंग, शाम काउंटिंग… PUSU रिजल्ट पर टिकी सबकी नजर
भागलपुर, कटिहार, पटना और दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में संक्रमण मिलने के बाद सैंपल भोपाल भेजे गए थे, जहां पुष्टि हुई। H5N1 वायरस मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने पर इंसानों में भी फैल सकता है। लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और गंभीर स्थिति में निमोनिया शामिल है। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।