darsh news

राज्यसभा जायेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दूसरी पर सीट पर ये बनाये गए उम्मीदवार...

Bjp president to rajyasabha

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों में से दो पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पांच सीटों में से दो पर अपना दावा ठोका है जबकि दो सीटों पर जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगी वहीं एक अन्य सीट पर रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जायेंगे। भाजपा ने अपनी दो सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करते हुए  5वीं सीट पर घोषणा कर दी है। इन सीटों में एक पर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उम्मीदवार बनाया गया है तो दूसरी पर शिवेश राम को।

यह भी पढ़ें       -      राज्यसभा में एंट्री के साथ निशांत करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, JDU में हो गया फाइनल...

नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा के विधायक हैं जिन्हें हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की कमान मिलने की वजह से अब उनका अधिकतम वक्त दिल्ली में बीतेगा इसलिए उन्हें अब पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया और उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी सीट पर भाजपा ने शिवेश कुमार का नाम चयनित किया है। शिवेश कुमार एक दलित नेता हैं और वे लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें सासाराम से उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन वह जीत नहीं सके थे। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वहीं 2 अन्य सीटों पर जदयू ने अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें       -      राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच तेजस्वी पहुंचे पटना, मीडिया के सामने..., गिरिराज सिंह ने भी...


Scan and join

darsh news whats app qr