darsh news

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अर्पित किया पुष्पांजलि

Chief Minister Nitish Kumar paid floral tribute to the statu

पटना: भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि थे, जिन्होंने देश को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें: नए साल की पार्टी से पहले तस्करों पर वार, हाईवे पर पकड़ी गई शराब की खेप

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया और विधायक रत्नेश कुशवाहा भी समारोह में उपस्थित रहे। इसके अलावा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया। साथ ही बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें: घर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

Scan and join

darsh news whats app qr