10 से 14 मार्च तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 10 जिलों का करेंगे दौरा
पटना, 8 मार्च 2026। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिलावार ‘समृद्धि यात्रा’ के तृतीय चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह यात्रा 10 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक राज्य के कई जिलों में आयोजित होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक, सभी जिलाधिकारी तथा सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा और सात निश्चय से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ भी किया जाएगा। यात्रा के क्रम में जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित होगी और जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे।
समृद्धि यात्रा के तृतीय चरण का जिलावार कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है
1. 10 मार्च 2026, मंगलवार
पूर्वाह्न – अररिया
अपराह्न – सुपौल और मधेपुरा
2. 11 मार्च 2026, बुधवार
पूर्वाह्न – मधेपुरा
अपराह्न – किशनगंज
रात्रि विश्राम – मधेपुरा
3. 12 मार्च 2026, बृहस्पतिवार
पूर्वाह्न – पूर्णिया
अपराह्न – कटिहार
4. 13 मार्च 2026, शुक्रवार
पूर्वाह्न – सहरसा
अपराह्न – खगड़िया
5. 14 मार्च 2026, शनिवार
पूर्वाह्न – बेगूसराय
अपराह्न – शेखपुरा
इसके बाद मुख्यमंत्री पटना वापस लौटेंगे। सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि समृद्धि यात्रा के दौरान सभी जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
यह भी पढ़ें: लाइक और व्यू की चाह ने बनाई मुसीबत: हरसिद्धि में सात यूट्यूबर गिरफ्तार