दरभंगा में ठंड का कहर, महिला बेहोश, स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत
दरभंगा: दरभंगा में बढ़ती ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लहेरियासराय के लोहिया चौक के पास गुरुवार सुबह ठंड से एक महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। महिला को गिरते देखकर आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद को आगे आए।
आस- पास के लोगों ने पुआल और लकड़ी जलाकर आग तापने की व्यवस्था की, जिससे कुछ ही देर में महिला को होश आ गया। इस प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई और महिला सुरक्षित रही। स्थानीय लोगों ने कहा, "ठंड में किसी की मदद करना हमारा फर्ज है। हमें खुशी है कि महिला सुरक्षित है।" वहीं, स्थानीय लोगो ने भी इस प्रयास की सराहना की और लोगों की तत्परता को इंसानियत का उदाहरण बताया।
यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में लगा खेल का बड़ा मेला, ONGC स्पोर्ट्स फेस्टिवल – सीज़न 3 का भव्य आयोजन
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद नगर निगम से आग्रह किया है कि लोहिया चौक और अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर आग जलाने की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि शीतलहर में राहगीरों और गरीबों को राहत मिल सके। इस घटना ने ठंड की कठिन परिस्थितियों में दरभंगा के लोगों की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को उजागर किया। स्थानीय लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है और मुश्किल समय में सहयोग करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। नगर निगम ने भी इस घटना को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े: आरा में खौफनाक वारदात! प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने ली बाप की जान!
दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट।