darsh news

राज्य की दुर्गति करके प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं नीतीश कुमार - राजेश राठौड़

Congress on CM

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की दुर्गति करने के बाद अब प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं सीएम नीतीश कुमार।उन्होंने कहा कि बिहार की पूरी तरह से दुर्गति करने के बाद महिला संवाद यात्रा निकालने के हिम्मत नहीं जुटा सकें। इसलिए अपने ही कार्यक्रम का पहले से तय नाम को परिवर्तित करके अब आमजनों के आंखों में धूल झोंकने के लिए प्रगति यात्रा की घोषणा की गई है।उन्होंने कहा कि पहले सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले थे।उन्होंने स्वयं महिला संवाद यात्रा का नामकरण किया था।इसके लिए राजकोष से 200 करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई।लेकिन प्रदेश में महिलाओं की जो वर्तमान बदतर हालात हैं,उसे देखते हुए तमाम सरकारी आडंबरों के बावजूद सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हर क्षेत्र में प्रदेश की दुर्गति करने के उपरांत प्रगति यात्रा का स्वांग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य रोजगार समेत तमाम महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति के नाम पर दुर्गति के मिसाल कायम किए गए हैं। निर्माण क्षेत्र की तो बात ही छोड़िए,हर एक निर्माण उद्धाटन से पूर्व ध्वस्त होने की स्थिति में खुद ब खुद आ जाता है।इससे बड़ा प्रगति के नाम पर दुर्गति का दूसरा उदाहरण क्या हो सकता है?  उन्होंने कहा कि इसी वजह से 2020 के चुनाव में सीएम नीतीश की पार्टी को बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी जनता ने बना दिया। इसी प्रकार दुर्गति कर प्रगति यात्रा के नाम पर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम जारी रहा तो 2025 में राजनीतिक रूप से जनता खुद ब खुद इस सरकार को जमींदोज कर देगी।


                   

Scan and join

darsh news whats app qr