darsh news

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के लिए कांग्रेस कार्यालय में भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

Congress on sradhanjali

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आनंद साहिब कीर्तन पाठ एवं अंतिम अरदास श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी ने शिरकत की जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह के विशाल व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके जैसे विलक्षण प्रतिभा के धनी कम ही लोग पैदा होते हैं जो अपनी बौद्धिकता से अकादमिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आदर्श स्थापित कर जाते हैं। उनके जीवन को आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि आज उनके लिए आनंद साहिब का पाठ और भजन के साथ अंतिम अरदास में देश भर में आयोजन हुआ है जो यह बताता है कि उनके कृतित्व के लाखों अनुयायी हैं। उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सुशील कुमार पासी ने कहा कि देश को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने, सबको रोजगार, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा का अधिकार देने वाले नेता के रूप में उनको हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में ईश्वर मजबूती दें इसकी सभी कांग्रेसजन कामना करते हैं।भजन कीर्तन और अंतिम अरदास श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पूनम पासवान, कौकब कादरी, सांसद मनोज कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, संजीव प्रसाद टोनी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, अभिनव पाठक, नीतू निषाद सहित अन्य नेतागण और आमजन मौजूद रहें।

 


Scan and join

darsh news whats app qr