darsh news

T20 फाइनल देखते-देखते हुआ विवाद, पलभर में छिन गई 17 वर्षीय किशोर की जान

Controversy erupted while watching the T20 final

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित महनार थाना क्षेत्र में रविवार शाम T20 फाइनल मैच देखने के दौरान एक किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने के दौरान हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर को इतना पीटा गया कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 फाइनल मैच को मोबाइल पर देख रहे थे। इसी दौरान भारत का एक विकेट गिर गया, जिस पर मौजूद 17 वर्षीय कुदन कुमार ने जोर से हल्ला कर दिया। यह बात वहां मौजूद दूसरे युवक को नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की उम्मीदें ओवैसी पर टिकीं: बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर AIMIM बन सकती है किंगमेकर

आरोप है कि गुस्से में आए युवक ने कुदन कुमार को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर गंभीर प्रहार कर दिया। हमले में कुदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही कुदन कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में नया पोस्टर वार: चिराग पासवान को CM बनाने की मांग तेज

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


Scan and join

darsh news whats app qr