darsh news

बिहार में अपराधियों का तांडव, आरा में डबल मर्डर से लोगों में डर का महौल, बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली...

Criminals are on the rampage in Bihar, double murder in Ara

Aara :  आरा में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बता दें कि, डबल मर्डर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया । आपको बता दें कि, अराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर हत्या कर दिया है। यह पूरा मामला आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव का बताया जा रहा है। जहां, हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 36 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह है। दूसरा मृतक भी रत्नाढ़ गांव के निवासी कल्लू मियां का 22 वर्षीय पुत्र मो. सोनू बताया जा रहा है। इसमें मृतक चंदन कुमार सिंह बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, मंगलवार की देर शाम रत्नाढ़ गांव स्थित अंडा की दुकान पर मो. सोनू और गांव के ही कुछ लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज हुआ था। उसके बाद हथियारबंद अपराधियों ने चंदन कुमार सिंह और मो. सोनू को गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं दूसरी तरफ मृतक चंदन कुमार सिंह के परिजनों ने रत्नाढ़ गांव निवासी कल्लू मियां, उसके बेटे आफताब, इस्तेयाक और प्रशांत महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Scan and join

darsh news whats app qr