darsh news

दैनिक राशिफल: आज का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण

Daily horoscope

मेष

आज आत्मचिंतन आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। कुछ समय खुद के साथ बिताने से मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और उलझे हुए निर्णय आसान हो सकते हैं। परिवार में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मन प्रसन्न करेगी। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि दूसरों की जिम्मेदारियां आपके काम में बाधा डाल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी थकान से बचें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


वृष

आज धैर्य और व्यावहारिक सोच आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। युवा वर्ग को समय का सही उपयोग करना चाहिए। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें, गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1


मिथुन

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में संवाद की कमी न होने दें। पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए खानपान नियंत्रित रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6


कर्क

आज जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत योजना बनाकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धैर्य रखें। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में मौसमी परेशानी संभव है, इसलिए सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5


सिंह

आज व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से लाभ होगा। पैतृक मामलों का समाधान निकल सकता है। पारिवारिक बहस से बचें और धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। सिरदर्द और थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम लें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8


कन्या

नई योजनाओं को अमल में लाने का समय अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखें और विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान अपनाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


तुला

आज संतुलन और समझदारी से निर्णय लेना आवश्यक है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7


वृश्चिक

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने अनुभव आज काम आएंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, फिर भी लापरवाही न करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


धनु

आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यवसाय में मुनाफा संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मौसम के प्रभाव से बचाव करें और संतुलित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8


मकर

आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभ देंगे। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता रखें। व्यवसाय में वरिष्ठों की सलाह लाभकारी होगी। प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा। तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4


कुंभ

आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। कार्यप्रणाली में बदलाव करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में बहस से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। हल्की स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3


मीन

अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समस्या का समाधान मिलेगा। सामाजिक संपर्क लाभ देंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें। व्यवसाय में नई उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। पेट संबंधी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Scan and join

darsh news whats app qr