darsh news

फोरलेन पर मौत का कहर! अनियंत्रित एम्बुलेंस बनी काल, चालक समेत दो की मौत

Death wreaks havoc on the four-lane

पटना/बाढ़:  पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र में सोमवार को फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस पटना से पूर्णिया की ओर जा रही थी। उसमें कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज के परिजन और चालक शामिल थे। बताया जा रहा है कि परिवार पटना में इलाज कराने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान अथमलगोला फोरलेन पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

यह भी पढ़ें: आईजी के घर छापा… बाहर भारी फोर्स तैनात, क्या होगी गिरफ्तारी?

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चालक और एक महिला की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में वायरल व्हाइट टाइगर वीडियो, इस दुर्लभ व्हाइट टाइगर के खाने और सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाये सवाल

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह हो सकती है। दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।


Scan and join

darsh news whats app qr