darsh news

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर कटाक्ष, कहा- चोर मचाए शोर...

Deputy CM Vijay Sinha ka Tejasvi Yadav par kataksh, kaha- Ch

Gaya Ji : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को गया जी पहुंचे। गया जी पहुंचने के बाद विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन किया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, बिहार के दीर्घायु और मंगल कामना को लेकर हमने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना किया हूं।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, चोर मचाए शोर, जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। वे लोग बिहार को बदनाम और बर्बाद करना चाहते हैं। बिहार में एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन की सरकार स्थापित करने में जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार बिहार राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, मुक्त संकल्प विकसित बिहार को बनाने की संकल्प को अनुमान सरकार करेगी।


गया से मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr