darsh news

'2005 के पहले ऐसा होता था क्या?', बिहार अधिकार यात्रा से पहले तेजस्वी ने सीएम पर कसा तंज कहा....

Did this happen before 2005?

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के बाद आज से बिहार अधिकार यात्रा पर निकल चुके हैं। तेजस्वी अपनी यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से शुरू कर अगले चार दिनों में 10 जिलों में भ्रमण करेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान वे जगह जगह पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत से पहले तेजस्वी ने पत्रकारों से बात की और कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में हम जिस जिलों में नहीं जा सके थे अब उन जिलों में जाने के लिए बिहार अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि नए संकल्प के साथ नया बिहार बनाने के लिए, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी को हटाने के लिए, किसान मजदूर के सम्मान के लिए, मां बहनों की सुरक्षा के लिए, बिहार में कारखाने और उद्योग लगे इस संकल्प के साथ आज हमलोग इस यात्रा में निकल रहे हैं। 

हमारा पहला कार्यक्रम जहानाबाद में है फिर नालंदा में है। बहुत लोगों को आस थी कि छूटे जिलों में हम लोगों से मिलेंगे। इस दौरान तेजस्वी ने पूर्णिया में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री के घुसपैठियों को बाहर करने के बयान पर कहा कि उन्हें किसने रोक दिया है। उनकी 11 वर्षों से केंद्र और 20 वर्षों से बिहार में सरकार है तो अब तक क्यों निकाला। कितने घुसपैठिये अब तक चिह्नित किये गए हैं। सिर्फ चुनावी भाषण देने से नहीं होता है, झारखंड में चुनाव था तो वहां भी घुसपैठिये थे अब नहीं हैं। ये लोग घुसपैठियों को मुद्दों से भटकाने के लिए लाते हैं। असली मुद्दा पढाई, कमाई, दवाई और सिंचाई है। प्रधानमंत्री के चहेते बिहार के मंत्री ने पत्रकार को गाली दी। ऐसा 2005 के पहले होता था क्या कि नेता प्रतिपक्ष को एक FIR करवाने के लिए जाना पड़ता था। 

यह भी पढ़ें   -    हमारी सरकार बनने पर बिहार में हुआ विकास, पीएम ने इसे दी रफ़्तार, पूर्णिया में सीएम नीतीश ने...

नीतीश जी तो अचेत अवस्था में हैं, उन्हें जो रिटायर्ड अधिकारी बताएँगे वे सिर्फ उतना ही करेंगे। यह एक भ्रष्ट सरकार है। तेजस्वी ने दरभंगा में अपने ऊपर हुए FIR को लेकर कहा कि इसमें कौन बड़ी बात है, हम यहां हैं ले जाओ। मंत्री जी से ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रहे हैं। अब तो पत्रकार के लिए जो लड़ रहा है उसके ऊपर भी FIR हो रहा है तो समझिये ये तानाशाही और जंगलराज नहीं है तो क्या है? आज हम आपके लिए आवाज उठा रहे हैं और आप एकजुट हो कर आवाज नहीं उठाएंगे तो कल आपके लिए कौन आवाज उठाएगा। हम जानते हैं ये लोग लंपट हैं। इस बार इन लोगों को निकलना मुश्किल हो जायेगा, जनता खदेड़ कर भगाएगी। वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद में बारिश के बावजूद बिहार अधिकार यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है। तेजस्वी के कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है।

यह भी पढ़ें   -    पीएम के मंच पर पप्पू: जिसके सिपाही उसने नहीं दी जगह, प्रधानमंत्री के मंच पर मिला सम्मान, क्या है मायने...

Scan and join

darsh news whats app qr