darsh news

बिहार में बहुत ठंड वाला दिन, अगले 7 दिनों तक ठंड और कोहरे की चेतावनी

Extremely cold day in Bihar, cold and fog warning for next 7

पटना: बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिला। छपरा जिले में शीत दिवस दर्ज किया गया, और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से 24.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान और भी अधिक परेशानी का कारण बना। गया जी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 5.2 से 13.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब और बाल लीला गुरुद्वारा में लिया दर्शन

कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गया जी में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर केवल 50 मीटर तक रह गई। अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। 27 से 31 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बहुत ठंड वाला दिन और शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की संभावना है। उत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण-मध्य जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। नए साल की शुरुआत यानी 1 और 2 जनवरी 2026 को भी राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा रहने की चेतावनी दी गई है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन और सम्राट चौधरी ने बड़ी ढाका में जताया मंत्री संजय यादव के परिवार के प्रति शोक संवेदना

Scan and join

darsh news whats app qr