darsh news

गैस पहुंचा नहीं मैसेज में हो गई डिलीवरी, शिकायत के बाद पटना में FIR, DM ने...

FIR on gas cylinder delivery boy

पटना: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में इंधन की कमी की खबर सामने आ रही है। भारत और बिहार में भी इंधन की कमी को लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान बिहार में घरेलु रसोई को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जबकि लोग गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लगा कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस संबंध में सूचना जारी की है कि इंधन की कोई कमी नहीं है बावजूद इसके लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी और गलत तरीके से जमाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक LPG गैस डिलीवरी बॉय पर पाटलिपुत्र थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल दीघा इलाके के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उन्होंने स्थानीय गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर हेतु बुकिंग किया था। उनके घर पर गैस की डिलीवरी नहीं की गई लेकिन मेसेज दिया गया कि उन्हें सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया गया है। शिकायत के बाद जांच की गई और फिर डिलीवरी एजेंट मुकेश के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि इस मामले में पटना के जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि अगर कोई व्यक्ति घरेलू गैस को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध सीधे प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये।

यह भी पढ़ें    -     भारत में अब इंधन की नहीं होगी कमी, एस जयशंकर से बातचीत के बाद इस बात के लिए मान गया है ईरान

पटना के जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडर की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करने हेतु एक नंबर 0612-2219810 जारी किया है। यह नंबर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्रियाशील रहता है और इस पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इतना ही नहीं पटना में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के नेतृत्व में 28 धावा दल का भी गठन किया गया है। यह दल शिकायत के आधार पर मामले की जांच करती है और त्वरित कार्रवाई करती है।

मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारियों एवं अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल-स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी की जा रही है। उपभोक्ताओं तथा आम जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर दोषी एजेंसियों/संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें    -     मनीष रंजन की जमानत याचिका पर लगातार दूसरे दिन हुई सुनवाई, कोर्ट ने अंत में...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr