darsh news

बिहार BJP कार्यालय में जश्न का माहौल, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी CM समेत अन्य नेताओं ने नए 'बॉस' का किया सम्मान

Festive atmosphere at Bihar BJP office

पटना: देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने रविवार को एक बड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा खास कर बिहार भाजपा में खुशी का माहौल है। राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं वहीं पार्टी के नए बॉस के सम्मान में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एक तरफ जहां कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत अन्य नेताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर बधाई दी। 

यह भी पढ़ें     -     अपने फैसले से भाजपा ने देश को चौंकाया, बिहार के इस युवा नेता को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

सम्मान समारोह के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुशी जाहिर की और कहा कि नितिन नबीन शुरू से एक मेहनतकश कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बिहार समेत अन्य कई राज्यों में भी चुनाव के दौरान अहम जिम्मेदारी निभाई है और अब उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा। दोनों उप मुख्यमंत्री ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि आपके अंदर जो प्रबंधन की क्षमता है, आपने जिस नेतृत्व क्षमता के साथ मंत्री पद और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम किया है उसी तरह से आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। 

यह भी पढ़ें     -    BSEB देश का पहला बोर्ड जिसे मिला एक साथ 3..., अध्यक्ष आनंद किशोर ने ख़ुशी जताते हुए कर्मियों को दी बधाई...

Scan and join

darsh news whats app qr