darsh news

अमेरिका के अमेज़न नदी की मछली पूर्वी चंपारण के अरुणा नदी में मिली..

Fish from America's Amazon river found in Aruna river of Eas

Motihari:-  भारत नेपाल सीमा के नो मेन्स लैंड स्थित पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के पीठवा गाँव के समीप अरुणा नदी में अलग प्रजाति की मछली मिली है, जिसको लेकर लोगों में कौतुहल है.

  स्थानीय युवको द्वारा मछली पकड़ने के दौरान विकृत प्रजाति का पांच मछली हाथ लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह एक शिकारी मछली है जो सकर माउथ कैटफिश के नाम से जाना जाता है। जो अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। सकर माउथ कैटफिश किसी नदी के लिए बहुत बड़ा खतरा होता है, जो मछलियों का शिकार करता है। यह मुख्य रूप से मांसाहारी प्रवृत्ति का होता है। यह हजारों किलोमीटर दूर स्थित दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।

 विशेषज्ञों के मुताबिक भारत की नदियो में यह मछली प्रायः नहीं मिलती है।  इसे नष्ट कर देना ही उचित है। इस क्षेत्र में  पहली बार इस प्रकार की मछली पाए जाने के बाद मछली के विशेषज्ञ भी हैरान हैं। वही मछली का शिकार करने गए शिव पूजन कुशवाहा ने बताया कि पानी सूखने के बाद कुछ ग्रामीण युवक बॉर्डर किनारे मछली पकड़ने अरुणा नदी में गये थे इसी क्रम में इस अदभुत प्रजाति की मछ्ली हाथ मे आ गयी। बाहर निकालकर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। कुछ ही देर के अंतराल पर एक-एक कर पांच मछली नदी से बरामद हो गया। अभी तक सभी मछलियां जीवित स्थिति में है। मछलियों का वजन ढाई सौ ग्राम के आसपास बताया जा रहा है। इस मछली का मुंह नीचे की तरफ है। जो आसानी से छोटी मछलियों सहित जल में रहने वाले कीड़ा-मकोड़े का शिकार करता है। शरीर पर कंटीला धारी कवच के रूप में रहता है। जो बहुत शक्तिशाली रहता है।

 मोतिहारी से प्रशांत की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr